spot_img

Poonch : पुंछ के सनेई टॉप में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

पुंछ : (Poonch) पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के सनेई टॉप में दोपहर बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है।

शुक्रवार को खराब मौसम के बीच तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी बीच पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के जवान आतंकवादियों की तलाश में जुटे रहे। सनेई टॉप में सुबह संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से कुछ राउंड फायर भी किए गए लेकिन दूसरी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई। हालांकि, दोपहर बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई है, जो खबर लिखे जाने तक जारी है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles