spot_img

Poonch: पुंछ की नियंत्रण रेखा के पास देखा गया एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने कई राउंड फायरिंग की

पुंछ:(Poonch) सीमा सुरक्षा बल (Border Security) के जवानों ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखते ही कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापिस लौट गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात खानेतार गैरीसन में सतर्क सीमा प्रहरियों ने सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए उस पर तीन दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और पूरे इलाके की सख्त घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इलाके बुधवार सुबह से ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के उद्देश्य से सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन के बारे में सूचना देने वाले को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी ताकि पाकिस्तान के ऐसे नापाक प्रयासों को नाकाम किया जा सके।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles