spot_img

होली खेलने से पहले

चाहता हूं
होली खेलने से पहले
नहाकर, सारा मैल धोकर
स्वयं को चमका लूं

कि हर रंग
बहुत गहरे उतरे
और मन में अंकित कर दे
जीवन का इन्द्रधनुषी पहलू।

चाहता हूं
होली खेलते वक़्त
पहनूँ सफ़ेद कपड़े
कि जन्म हो कैनवास पर
उत्सव की अनूठी कलाकृति का।

चाहता हूं
होली खेलने के बाद
सँभालकर रखूं इस कृति को
कि जब भी उदास होऊं
हर रंग याद दिलाए
कि हम
उत्सव के रंग हैं

तुम्हारे आँसू हमें धुँधला नहीं सकते।

परमेंद्र सिंह

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles