spot_img

Pithoragarh : भारत–चीनः लिपुलेख दर्रे से जल्द शुरू होगा व्यापार

Pithoragarh: India–China Trade via Lipulekh Pass to Resume Soon

पिथौरागढ़ : (Pithoragarh) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत–चीन सीमा व्यापार को वर्ष 2026 (Lipulekh Pass in Uttarakhand’s Pithoragarh district in 2026) में फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। प्रस्तावित व्यापार सत्र जून से सितंबर तक चलेगा, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है।

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई (District Magistrate Ashish Kumar Bhatgain) की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) से सीमा व्यापार के पुनः संचालन की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

मूलभूत सुविधाओं को समय से पूरा करने का फरमान
अधिकारियों को सड़क, संचार, बैंकिंग, सुरक्षा और आवासीय सुविधाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसएनएल को सीमांत क्षेत्रों में नेटवर्क सुदृढ़ करने और गुंजी में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने को कहा गया है। साथ ही, व्यापार संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

व्यापारियों को दिए जाएंगे ट्रेड पास
उप जिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी (Ashish Joshi, the Sub-Divisional Magistrate (SDM) of Dharchula) ने बताया कि इस वर्ष भी व्यापारियों को ट्रेड पास जारी किए जाएंगे। पिछले सत्र में 265 पास जारी हुए थे और इस बार संख्या बढ़ने की संभावना है। मौसम अनुकूल रहा तो व्यापार अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेजा जा सकता है।

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के अनुसार, व्यापार अवधि में धारचूला में भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से नकद और मुद्रा विनिमय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, सीमा शुल्क विभाग से कस्टम स्टाफ की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

लिपुलेक दर्रे से इन वस्तुओं का होगा व्यापार
सीमा व्यापार के तहत आयात में ऊन, पश्मीना, नमक, बोरेक्स, रेशम, मक्खन और याक से जुड़े उत्पाद शामिल होंगे, जबकि निर्यात में कपड़ा, कंबल, मसाले, आटा, सूखे मेवे, सब्जियां, तांबे के सामान, कृषि उपकरण, स्टेशनरी, जूते और वनस्पति तेल भेजे जाएंगे। पिछले सत्र में करीब 1.25 करोड़ रुपये का निर्यात और 1.90 करोड़ रुपये का आयात दर्ज किया गया था। बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Explore our articles