spot_img

Pilibhit: पीलीभीत में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पीलीभीत:(Pilibhit)
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुनगढ़ी थाना इलाक़े में एक कार के अनियंत्रित होकर एक घर में घुसने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) सतीश शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रहने वाले सारांश गंगवार, सुबोध गुप्ता, नितेश गंगवार, राजवीर सिंह और प्रज्वल यादव रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चुका पिकनिक स्थल आए थे और देर शाम वापस लौटते समय जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में नितेश गंगवार (26) और प्रज्वल यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें सुबोध गुप्ता व नितेश गंगवार की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles