spot_img

Phono Penh : कंबोडिया के प्रधानमंत्री छोड़ेंगे पद, बड़े पुत्र को सौंपेंगे देश की कमान

फोनो पेन्ह: (Phono Penh) लंबे समय से कंबोडिया के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाल रहे हुन सेन ने तीन सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया है। वे अपने बड़े बेटे को नया प्रधानमंत्री बनाकर देश की कमान सौंपेंगे।

बीते सप्ताह हुए चुनाव में प्रधानमंत्री हुन सेन की पार्टी कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने भारी जीत हासिल की है। इस चुनाव में हुन सेन के बड़े बेटे हन मानेट पहली बार संसद पहुंचे हैं। चुनाव के पहले उन्होंने अगले पांच साल के कार्यकाल के दौरान बेटे को पद सौंपने की बात कही थी। अब उन्होंने अगले तीन सप्ताह में प्रधानमंत्री पद छोड़ने और अपने सबसे बड़े बेटे को पद सौंप देने का ऐलान किया है। 45 साल के हुन मानेट फिलहाल देश की सेना के प्रमुख हैं।

एशिया में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले नेता हुन सेन ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि उन्होंने राजा नोरोडोम सिहामोनी को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया था और राजा एक औपचारिकता के तहत सहमत हो गए थे। हुन सेन ने कहा कि रविवार को हुए चुनाव के अंतिम नतीजों की रिपोर्ट आने के बाद उनके बेटे को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया जाएगा। चुनाव में कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी ने 125 में से 120 सीटें जीती हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि 22 अगस्त को गठित होने वाली नई सरकार में कई शीर्ष मंत्री पद नई पीढ़ी संभालेगी। बताया जा रहा है कि भले ही वह प्रधानमंत्री पद से हट रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि हुन सेन कंबोडिया को चलाने में करीबी तौर पर शामिल रहेंगे और देश की सीनेट के अध्यक्ष भी बनेंगे।

Beijing/Moscow : चीन की रेडक्रॉस सोसाइटी ईरान की आईआरसीएस को 2 लाख डॉलर की मदद देगी

बीजिंग/मॉस्को : (Beijing/Moscow) ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल के सैन्य टकराव के बीच चीन की रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Society of China) ने ईरान की...

Explore our articles