spot_img

Phagwara: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री स्वर्णा राम का निधन

Phagwara

फगवाड़ा : (Phagwara) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम (minister Chaudhary Swarna Ram) का शनिवार शाम यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

वह 83 वर्ष के थे। राज्य में पार्टी का एक प्रमुख दलित चेहरा, राम अपने बेटे एवं पूर्व विधायक मोहन लाल बंगा के साथ रह रहे थे।

उनके परिवार ने बताया कि तबीयत खराब होने पर राम को एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राम ने दो बार फगवाड़ा (सुरक्षित) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा मंत्री थे और उस समय शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन सहयोगी थे।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles