पेशावर: (Peshawar) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में एक ट्रांसजेंडर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात तब हुई जब तीनों ट्रांसजेंडर कोहाट जिले में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।पुलिस अधिकारी ने कहा, “तीन ट्रांसजेंडर में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।”घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


