spot_img

Pauri Garhwal : शराब पीकर वाहन चलाने पर 21 वाहन सीज

पौड़ी गढ़वाल : (Pauri Garhwal) पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 21 चालकों के वाहन सीज किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने ओवरलोडिंग के मामले में छह चालकों का चालान किया है।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर कोटद्वार में आठ, श्रीनगर में पांच, यातायात कोटद्वार ने चार, लक्ष्मणझूला ने दो जबकि यातायात श्रीनगर व सतपुली एक- एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की है। साथ ही चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसके अलावा ओवर स्पीड वाहन चलाने पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने 17 चालकों खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया है।

Explore our articles