
पटना : (Patna) बिहार में मौसम (weather in Bihar) एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 20 से 22 मार्च के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की गरज के आसार हैं।
20 मार्च से उत्तर और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी का दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग के अनुसार शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर समेत (Shivhar, Sitamarhi, Vaishali, Muzaffarpur, Darbhanga, Madhubani, and Samastipur) 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं करीब 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
21 मार्च को पूरे बिहार में रहेगा असर
21 मार्च को पूरे बिहार में मौसम के बिगड़ने की चेतावनी है। सभी 38 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश के आसार को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 22 मार्च को राज्य के पूर्वी हिस्से—सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया (Supaul, Araria, Kishanganj, Saharsa, Madhepura, Purnia, Katihar, Bhagalpur, Banka, Jamui, Munger, and Khagaria) —में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।
15 जिलों के तापमान में गिरावट
इस बीच, गुरुवार को पटना समेत 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भभुआ (कैमूर) में 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। नालंदा में 26 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस):
पटना: 33.9 / 23.0
गया: 35.2 / 18.8
भागलपुर: 32.0 / 21.2
मुजफ्फरपुर: 32.0 / 21.2


