Patna : बिहार के वैशाली में कुंए में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

0
30

पटना : (Patna) बिहार में वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव (Jahangirpur village of Chandpura police station area) बुधवार को कुएं में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बिंदेश्वर राय, उनके 30 वर्षीय भतीजे विकास राय और 25 वर्षीय शैलेन्द्र राय के बेटे के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर बिंदेश्वर राय की गाय खुल गई थी। गाय को पकड़ने के दौरान बिंदेश्वर कुएं में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरे विकास कुमार और रोहित कुमार की भी डूबने से जान चली गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से तीनों का शव बाहर निकाला। तीन भाइयों में सबसे छोटे रोहित कुमार गुजरात की कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। हाल ही में छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। विकास कुमार ट्रक चलाते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके तीन बच्चे हैं। बिंदेश्वर राय किसान थे। उनकी तीन बेटी और तीन बेटे हैं।