spot_img

Patna : बिहार के समस्तीपुर में नदी में डूबने से तीन बच्चों की माैत

प्रशासन ने मुआवजे का दिया आश्वासन
पटना : (Patna) बिहार में समस्तीपुर जिले (Samastipur district in Bihar) के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरियाही घाट पर करेह नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे डूब गए। डूबने से तीन सगे भाईयाें की माैत हाे गयी। तीनों बच्चें बोरज गांव के थ।मृतकों में आदित्य (17), हर्षित (15) और कार्तिक (13) शामिल है।

पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ तीनाें भाई बरियाही घाट (Bariyahi Ghat) नदी पर नहा रहे थे। इसी दौरान एक भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाइयों ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों खुद को संभाल नहीं पाए और एक-एक कर डूब गए। पिता ने अपनी आंखों के सामने बच्चों को डूबता देखा और उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रभारी अंचल अधिकारी (In-charge zonal officer) मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के माैके पर पहुंचते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले दो भाइयों, आदित्य और हर्षित को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबसे छोटे भाई कार्तिक का शव करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक सुदर्शन कुमार झा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं और उनके तीनों बेटे वहीं पढ़ाई करते थे। परिवार हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी (Ram Navami) मनाने गांव आया था। सुदर्शन के पिता गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी हैं और मंदिर में ध्वजारोहण किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद पूरे बोरज गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी सीओ मनीष कुमार ने मंगलवार काे बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। आवश्यक कागजात की प्रक्रिया पूरी कर सरकारी प्रावधान के तहत सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। तीनों बच्चों का शव देर रात पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजन को सौंप दिया है। मंगलवार को तीनों भाईयों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

New Delhi : केंद्र सरकार उद्योगों को देगी राहत, स्पेशल क्रेडिट गारंटी स्कीम का ड्राफ्ट तैयार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण दुनिया के तमाम देशों की तरह ही भारत की अर्थव्यवस्था पर भी...

Explore our articles