spot_img

Patna : विधानसभा चुनाव से पहले फिर होगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर : प्रशांत किशोर

पटना: (Patna) जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते तक बिहार की राजनीति कई बार घूमेगी। बिहार में बने महागठबंधन को अवसरवादी करारा देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। यह सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही है, जिसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी यह नई सरकार एक-दो सालों में पांच से दस लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना जन सुराज अभियान वापस ले लूंगा? नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर आज सरकार तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है, तो ये सरकार नई नौकरियां कहां से दे पाएगी?

प्रशांत किशाेर ने कहा कि जन सुराज अभियान को बिहार में केवल कुछ महीने ही हुए हैं और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई है। उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते तक बिहार में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होगा। अगले विधानसभा चुनाव तक बिहार की राजनीति कई बार पलटेगी।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles