spot_img

Patna : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ

Patna: Strongman MLA Anant Singh of Mokama takes oath

पटना : (Patna) बिहार में मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा सदस्य के रुप में शपथ ली। इसके बाद आसन के पास जाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार (Speaker Prem Kumar) से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

पटना सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) ने सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दे दी थी। अनंत सिंह चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले (murder case) में गिरफ्तार कर लिये गए थे, जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद थे।

पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें केवल शपथ लेने के लिए ही विधानसभा आने की अनुमति दी गई है। अन्य किसी गतिविधि में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। शपथ लेने के बाद वे पुनः न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल (judicial custody at Beur Jail) लौट जाएंगे।

Explore our articles