
पटना/पूर्णियां : बिहार के पूर्णिया जिले के डगरुआ प्रखंड के मजगामा गांव निवासी ऑटो चालक नौशाद करोड़पति बन गया है। आईपीएल 2023 में ड्रीम 11 पर टीम बनाने और उस टीम के जीतने पर ड्रीम 11 ने उसे इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये दिये हैं। 30 प्रतिशत टैक्स काटने के बाद की राशि नौशाद के अकाउंट में भेजी गई है। रोजा में नौशादा ने कहा कि ऊपर वाले ने खुशियों से झोली भर दी है।
आईपीएल में टीम बनाकर नौशाद ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 पर पैसा लगाता आ रहा था। बीते 5 अप्रैल को राजस्थान और पंजाब के मैच में भी उसने 39 रुपये लगाकर क्रिकेट की टीम बनाई थी। जिस प्लेयर को अपनी टीम में रखा उसने बेहतर प्रदर्शन किये। इस तरह नौशाद की बनायी हुई फेंटसी टीम ने ड्रीम 11 पर सबसे ज्यादा अंक हासिल किया। टीम के बेहतर प्रदर्शन के कारण नौशाद ने एक करोड़ रुपये जीता और वह रातोंरात करोड़पति बन गया। पूरे इलाके में सिर्फ नौशाद की बातें लोग कर रहे हैं।
गेमिंग ऐप ने 30 प्रतिशत टैक्स काटकर बाकि की राशि नौशाद के अकाउंट में डाल दी है। जब नौशाद को पता चला कि वो करोड़पति बन गया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। नौशाद ने कहा है कि वह इस पैसे को बच्चों की पढ़ाई और अपने बिजनेस को आग बढ़ाने में उपयोग करेंगे। इसके अलावा वह अपने पिता जी के लिए कुछ ऐसा करना चाहते है जिससे उन्हें मजदूर न करना पड़े। परिवार के लोग भी नौशाद के करोड़पति बन जाने से काफी खुश हैं। इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इलाके के लोग भी नौशाद के करोड़पति बनने से काफी खुश हैं और नौशाद को बधाई देने वालों का तांता उनके घर लगा हुआ है।


