spot_img

Patna/Nalanda : एनआईए और एटीएस का दस ठिकानों पर छापा

Patna/Nalanda: NIA and ATS Raid Ten Locations

पटना/नालंदा : (Patna/Nalanda) बिहार के नालंदा जिले (Bihar’s Nalanda district) में हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच के तहत सोमवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) (National Investigation Agency (NIA) and the Anti-Terrorist Squad (ATS)) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह ऑपरेशन सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ और खबर लिखे जाने तक जारी रहा।

जांच एजेंसियों ने लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला (Lahari Mohalla within the Lahari police station area) सहित करीब 10 ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें एक लाइसेंसी गन शॉप और ज्वेलरी प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘पीके गन हाउस’ (‘PK Gun House’) समेत अन्य स्थानों पर हथियारों के स्टॉक और उनके नंबरों का मिलान कर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

मुकामी पुलिस को नहीं दी सूचना
कार्रवाई का दायरा लहेरी के अलावा चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना क्षेत्र के राममूर्ति नगर (Mirzapur village in the Chiksaura police station area and Ramamurti Nagar in the Hilsa police station area) तक फैला हुआ है, जहां एक साथ दबिश दी गई। इस समन्वित ऑपरेशन में करीब 100 पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा कारणों से स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना सीमित स्तर पर ही दी गई थी।

मोहम्मद परवेज से जुड़ा मामला
यह कार्यवाही सोहन कुआं मोहल्ला निवासी मोहम्मद परवेज से जुड़े मामले में की जा रही है। परवेज के पास से पहले करीब 1300 एके-47 (AK-47) और अन्य आधुनिक हथियारों के कारतूस बरामद किए गए थे। जिसकी जांच जारी है। जांच एजेंसियां संभावित अवैध हथियार आपूर्ति श्रृंखला और उससे जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।

थाने से लगाए गए दो अधिकारी
अधिकारियों ने अभियान के संबंध में आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया है। लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक (Laheri Station House Officer Ranjit Kumar Rajak) ने पुष्टि की कि उनके थाने के दो कर्मियों को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई में शामिल किया गया है, लेकिन ऑपरेशन की प्रकृति और नेतृत्व को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

New Delhi : 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ रुपया

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिला सहारानई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों (global markets) में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को...

Explore our articles