Patna : चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित तौसिफ राजा कोलकाता में गिरफ्तार

0
64

पटना : (Patna) पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले (Chandan Mishra murder case) में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तौसिफ रजा उर्फ बादशाह (Bihar Police and Bengal STF arrested Tausif Raza alias Badshah) कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेट शर्मा (Kartikeet Sharma) ने किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है।

जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपित घायल भी हुआ है। तौसिफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है। इससे पहले शुक्रवार रात कोलकाता से सटे न्यूटाउन के पॉश इलाके शापूरजी स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर से शूटरों को लाने और ले जाने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

बिहार पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन (mobile tower location) के आधार पर आरोपितों के ठिकाने तक पहुंची थी। वे करीब छह-सात महीने से इस आवास में रह रहे थे। पेशेवर अपराधी शेरू सिंह (Sheru Singh) फिलहाल बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। शेरू सिंह गिरोह पर चंदन मिश्रा की हत्या का आरोप है।