spot_img

Patna : दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधे हवाई सेवा शुरू होना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए अत्यंत हर्ष का पल: संजय सरावगी

पटना : (Patna) भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा विधायक संजय सरावगी (Sanjay Saraogi—the Bihar State President of the Bharatiya Janata Party) ने दरभंगा से बेंगलुरु (Darbhanga to Bengaluru) के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे मिथिलांचल के विकास, व्यापार और शिक्षा के लिए बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के लिए बेंगलुरु की यात्रा अब आसान हो गई।

उन्होंने कहा कि दरभंगा से सीधे बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू होना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे निरंतर विकास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के प्रमुख आईटी हब बेंगलुरु से जोड़ना बिहार की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है।

संजय सरावगी (Sanjay Saraogi) ने कहा कि मिथिला के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। उन्होंने कहा कि दरभंगा से सीधे बेंगलुरु के लिए आकासा एयरलाइंस ने सेवा प्रारंभ की है। पूरे मिथिला क्षेत्र में बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा का लगातार आग्रह भी किया जा रहा था। पूर्व में सीधी सेवा थी लेकिन पिछले छह महीने से स्पाइस जेट ने यह सेवा बंद कर दी थी, जिससे लोगों को तकलीफ हो रही थी।

उन्होंने कहा कि आज से आकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) ने यह सेवा प्रारंभ की है। उन्होंने इसके लिए आकासा एयरलाइंस के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles