पटना : (Patna) पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Former Chief Minister and President of Hum Party Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बड़े सियासी उलटफेर की अटकलों को हवा दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी विधायकों को 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी हो राज्यहित में होगा।’ मांझी के इस बयान से माना जा रहा है कि शायद बिहार में सियासी उलटफेर का कोई खेल हो सकता है।
इससे पूर्व गुरुवार को जीतन राम मांझी की दिल्ली में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात हुई थी। तीनों नेताओं ने चिराग के घर में मुलाकात की और साथ ही रात का खाना खाया। इस बीच शुक्रवार की सुबह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।


