spot_img

Patna : विधान परिषद में राबड़ी और नीतीश में टकराव, राबड़ी ने मांगा इस्तीफा

Patna: Confrontation between Rabri and Nitish in the Legislative Council, Rabri demands resignation

पटना : (Patna) बिहार विधानमंडल में बजट सत्र (budget session in the Bihar Legislative Assembly) के 5वें दिन विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी (Nitish Kumar and Rabri Devi) के बीच टकराव देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार (RJD MLC Sunil Kumar) ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर हंगामा किया। सुनील सिंह ने दरभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मुद्दा उठाया।

इसके बाद विधानपरिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Leader of the Opposition in the Legislative Council, Rabri Devi) का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा- ‘बिहार का कोई जिला नहीं बचा है, जहां बच्चियां सेफ हों।’ सदन में ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’ के नारे लगे। जिसके बाद नीतीश कुमार अपनी सीट से उठे और कहा– ‘तुमलोगों ने कुछ काम किया था, जो आज बोल रहे हो। कभी बच्चियों को स्कूल भेजा था।’

विधान परिषद में राजद एमएलसी ने इसके बाद बेल में आकर नारेबाजी की। पटना, खगड़िया आरा, दरभंगा रेप का मामला उठाया। विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, जिसके बाद कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया। नीट छात्रा की मौत और पप्पू यादव की गिरफ्तारी (arrest of Pappu Yadav) के मुद्दे पर पोर्टिको में नारेबाजी हुई। विपक्ष के विधायकों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें लिखा- ‘रेप, हत्या, किडनैपिंग कब रुकेगी। कानून है, पर डर नहीं। जवाब दो सरकार।’

चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन (Congress MLA Abhishek Ranjan) सांसद की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आज जेल होई, कल बेल होई, परसो से वो ही खेल होई’ लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘हम पप्पू यादव के साथ खड़े हैं।’ वहीं कांग्रेस विधायक कमरुल होदा (Congress MLA Kamrul Hoda) ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा, ‘बिहार में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है।’

Explore our articles