spot_img

Patna: प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी, कुहासा-ठंड से फिलहाल राहत नहीं

पटना:(Patna) प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है (Cold wave continues in the state.)। ठंड के साथ कोहरे से आम जन-जीवन परेशान है। मंगलवार सुबह घने कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कुहासे और ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि अन्य हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है। मंगलवार की रात और सर्द होने रहने वाली है जबकि दिन का पारा चढ़ेगा।

राज्य में सुबह से ही किसी जिले में घना तो कही मध्यम कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सतही पछुआ और उत्तर पछुआ के कारण मौसम में ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकती है। इससे बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और बारिश की संभावना है।

प्रदेश में सोमवार को पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर और फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहा। वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप बिहार के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और बारिश होने की प्रबल संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के कोहरा छाया हुआ जबकि दिन में मीठी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 सेंटीग्रेट और न्यूनतम तापमान 10 से 12 सें. के बीच रहने का पूर्वानुमान है। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है। रेल यातायात पर काफी असर पड़ रहा है। कई सुपरफास्ट ट्रेनें 9-9 घंटे की देरी से चल रही है। इस वजह से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान सेवाओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट 12वीं के बाद लॉ के चार वर्षीय कोर्स की मांग पर अप्रैल में करेगा सुनवाई

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) बीटेक के चार वर्षीय कोर्स की तरह लॉ के चार वर्षीय कोर्स की संभावना तलाशने...

Explore our articles