spot_img

Patna : तेजस्वी यादव की बेटी को गोद में लेकर खुश नजर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिया आशीर्वाद

Patna: Chief Minister Nitish Kumar looked happy with Tejashwi Yadav's daughter in his lap, blessed

पटना: (Patna) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में एक खास इंसान से मुलाकात की। खास इसलिए क्योंकि वह कोई राजनेता नहीं, बल्कि एक नन्ही सी मेहमान है। यह खास मेहमान थी लालू प्रसाद यादव की पोती कात्यायनी यादव। जिनसे मिलने के लिए नीतीश कुमार आज तेजस्वी यादव के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री ने अपनी नन्हीं सी बेटी से मिलवाया। जिसे गोद में लेते ही नीतीश कुमार के चेहरे पर मुस्कुराहट उभर गई। इस दौरान नीतीश कुमार ने नन्ही सी बच्ची को उपहार भी दिया। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने कुछ दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद से वह नई दिल्ली में ही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। वहां वह मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े नेताओं से मिलने वाले हैं लेकिन इन नेताओं से मिलने से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी की बेटी कात्यायनी यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की और अपना आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व मंगलवार शाम उन्होंने लालू प्रसाद से भी उनके आवास पर मुलाकात की थी। आज नीतीश कुमार की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से होनी है। जहां दोनों नेताओं के बीच आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एकता की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरे नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Explore our articles