पटना : (Patna) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने अपने मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में नीतीश की पार्टी जदयू ने बुधवार को इसकी सूची जारी की है। कुल 29 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है।
सूची के अनुसार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जदयू के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिलक का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्रियों में बिजेन्द्र प्रसाद यादव वैशाली, डॉ. प्रेम कुमार नवादा, श्रवण कुमार समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह सारण, रेणु देवी सिवान, मंगल पाण्डे दरभंगा एवं बेगुसराय के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा नीरज कुमार सिंह कटिहार, अशोक चौधरी सीतामढ़ी एवं जहानाबाद, लेशी सिंह मधुबनी, मदन सहनी सुपौल, नीतीश मिश्रा अररिया एवं गया, नीतीन नवीन बक्सर एवं कैमुर, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सहरसा, महेश्वर हजारी खगड़िया, शीला कुमारी शेखपुरा एवं लखीसराय, सुनील कुमार पूर्वी चंपारण, जनक राम पश्चिमी चंपारण, हरी सहनी अरवल, कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज, जयन्त राज रोहतास, मो. जमा खान किशनगंज एवं शिवहर, रत्नेश सादा जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता मुंगेर, सुरेन्द्र मेहता बांका और संतोष कुमार सिंह भागलपुर के प्रभारी मंत्री बनाये गये हैं।


