spot_img

Patna : गांधी और संविधान को नीचा दिखाने की कोशिश : विजय चौधरी

पटना: (Patna) राज्य के वित्त मंत्री एवं जद (यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि बाबा को मुखौटा बनाकर भाजपा सोची-समझी नीति के तहत भारतीय जनमानस से गांधी का छाप मिटाने की चाल चल रही है। साथ ही संविधान को भी नीचा दिखाया जा रहा है। धर्म की आड़ में बिहार में यह प्रयोग हो रहा है। गांधी से बड़ा धार्मिक व्यक्ति कौन हो सकता है।

विजय चौधरी ने कहा कि हिन्दू धर्म की मूल भावना परोपकार मानी गई है। हमारे सभी धर्मशास्त्र मनुष्य के अन्तःकरण की शुद्धता एवं पवित्रता का ही संदेश देते हैं। कहीं भी मुखाकृति, वेषभूषा से धार्मिकता को जोड़ा नहीं गया है। वेद-गीता-रामायण सभी कर्म की प्रधानता मानते हुए मनुष्य को सद्कर्म की ओर प्रेरित करते हैं। बाहरी रंग रूप कैसा भी हो, अन्दर में द्वेष-ईर्ष्या रखने वालों से हिन्दू धर्म प्रतिष्ठित नहीं होता है। समाज में मेल-जोल, भाईचारा को बढ़ावा देना ही हिन्दू या किसी धर्म का लक्ष्य हो सकता है। इसलिए समाज में दुर्भावना फैलाने की नीति से भाजपा को परहेज करना चाहिए।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles