spot_img

Patna : पटना में जुटेगा विश्व भर के विद्वानों का महाकुंभ

Patna: A Grand Conclave of Global Scholars to Gather in Patna

‘इंटरनेशनल एस्ट्रो, वास्तु एंड तंत्र कॉन्फ्रेंस-2026’ का बिगुल बजा
पटना : (Patna)
बिहार की ऐतिहासिक धरती और राजधानी पटना आगामी अप्रैल माह में अध्यात्म, ज्योतिष और प्राचीन वैदिक विज्ञान के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने जा रही है। World Astro Federation, South Asian Astro-Federation और Astro, Vastu & Vedic Sciences Hub के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4, 5 और 6 अप्रैल 2026 को त्रिविसीय ‘इंटरनेशनल एस्ट्रो, वास्तु एंड तंत्र कॉन्फ्रेंस-2026’ का भव्य आयोजन होटल चाणक्य में किया जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर गूँजेगी वैदिक विद्याओं की धमक
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का प्रबंधन South Asian Astro-Federation द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के समन्वयक और विश्व ज्योतिष महासंघ के सभापति आचार्य डॉ. अशोक कुमार मिश्र (Acharya Dr. Ashok Kumar Mishra) ने बताया कि इस समागम में भारत के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, मॉरीशस और भूटान जैसे मित्र राष्ट्रों के मूर्धन्य विद्वान शिरकत करेंगे। ज्योतिष शास्त्र, वास्तु, तंत्र और अन्य वैदिक विषयों के विशेषज्ञों के साथ-साथ कला, राजनीति और सरकार के प्रतिनिधि भी इस मंच पर अपने विचार साझा करेंगे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
4-5 अप्रैल: मुख्य सत्र, शोध पत्र प्रस्तुति और विद्वानों द्वारा व्याख्यान।
6 अप्रैल: विद्वानों और प्रतिभागियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम।
विशेष आकर्षण: ज्योतिषीय सेवाओं का स्टॉल
सम्मेलन का एक मुख्य आकर्षण यहाँ लगने वाले विशेष स्टॉल होंगे। इसमें देश तथा विदेश के प्रमुख ज्योतिषीय सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं, सॉफ्टवेयर और प्राचीन ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाएंगे, जिससे आम जनमानस को भी इन गूढ़ विद्याओं को समझने का अवसर मिलेगा।

पंजीकरण और संपर्क
आयोजन समिति ने सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इच्छुक प्रतिभागी और विद्वान निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
• भारत: +91-9430459514, +91-8817500005, +91-9811175780
• नेपाल: +977-9841287757, +977-9851015553, +977-9849905870

इस आयोजन को लेकर देश व विदेश के ज्योतिष प्रेमियों और शोधकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सम्मेलन आधुनिक युग में वैदिक विज्ञान की प्रासंगिकता सिद्ध करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles