spot_img

Pathankot : भाजपा, आरएसएस ने देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल बना दिया है : राहुल गांधी

पठानकोट : (Pathankot) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल बना दिया है।पंजाब में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के अंतिम दिन यहां एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने का काम कर रही है।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘वे भय पैदा करते हैं। उनकी सभी योजनाएं (नीतियां) किसी न किसी के लिए डर का कारण बनती हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles