
तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया
पुरुषोत्तम कनौजिया
पनवेल : पनवेल में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के उपाध्यक्ष मनोज कोठारी पर शुक्रवार देर रात उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता के साथ तीन अन्य लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । जिसके बाद उन्हें कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां अब भी उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह देर रात एक होटल से घर के लिए निकला था कि कुछ ही दूरी पर चलने के बाद उन्हे आरोपी मिलिंद खाड़े दिखा वहां उसके साथ तीन अन्य लोग खड़े थे । थोड़ी देर के बाद उन सभी लोगों ने आरोपी पर हमला कर दिया। आरोपियों के हाथ में हॉकी स्टिक थी जिससे उन लोगों ने पीड़ित पर कई हमले किए जिसके चलते उन्हें काफी गंभीर चोटें आ गई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पार्टी में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।आरोपी मिलिंद खाड़े को भी उम्मीद थी कि उसे भी पार्टी में कोई पद दिया जाएगा लेकिन उसे किसी भी तरह का पद नही दिया गया था। जिससे वह काफी नाराज चल रहा था।आरोपी को शक था कि उसे पार्टी में पद पीड़ित की वजह से ही नहीं मिला था। इसलिए उसने पिटाई कर दी फिलहाल पनवेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


