spot_img

PANVEL : मोबाईल का हॉटस्पॉट न देने पर किया मर्डर, पहले बताई थी धक्के की कहानी

पुरूषोत्तम कनौजिया

पनवेल : पनवेल के कामोठे सेक्टर 4 में एक आरोपी ने मोबाइल हॉटस्पॉट न देने पर 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी । मृतक युवक का नाम विशाल राजकुमार मौर्या था जिसे रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी ने चाकू से हमला कर मार डाला । इस लड़ाई में हरियाणवी के दोस्त संतोष वाल्मिकी ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत में आरोपी ने बताया था कि धक्का मुक्की में लड़ाई के चलते उसकी जान गई है, लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ की ,तब उसने हत्या का कारण हॉटस्पॉट न देने पर हत्या करने की बात कबूल की। गौरतलब है कि मृतक शुक्रवार रात करीब 11 बजे कामोठे सेक्टर चार के पास एक पान टपरी पर गए थे जिसके आरोपी ने मृतक हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा। पासवर्ड नहीं देने पर वह गुस्सा हो गया और मृतक के साथ दोनों लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी । जिसका जवाब भी मृतक युवक ने उन्हे देना शुरू कर दिया । जिसपर आरोपी भड़क गए और उसे पीटने लगे। बाद ने हरियाणवी ने उसके पास मौजूद चाकू निकाली और मृतक की पीठ में घोप दी, जिसमें मृतक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । उसे जख्मी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घायल युवक उठकर कुछ देर तक चला,लेकिन कुछ ही देर में गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल के जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

बाइट:- विवेक पनसारे – पुलिस उपायुक्त
आरोपियों ने मृतक से हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा था। जब उसने नहीं दिया, तो उससे गालीगलौज करनी शुरू कर दी और एक आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी । हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की प्रक्रिया चल रही है।

Explore our articles