spot_img

Panipat : पानीपत में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पानीपत : (Panipat) पानीपत पुलिस ने एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान में एक आतंकी संगठन को यहां की सूचनाएं मुहैया करवाने का काम कर रहा था।

पुलिस सूत्रों से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए जासूस का नाम नौमान इलाही (Nauman Ilahi) है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है। वह पाकिस्तान में किसी इकबाल नाम के आतंकी के संपर्क में था। पुलिस की जांच के मुताबिक नौमान पिछले काफी समय से पानीपत में अपनी बहन के पास रह रहा था। यहां रह कर वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा। यहां से वह पाकिस्तान में इकबाल नाम के आतंकी को देश की सभी बातों को वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया ऐप के जरिए पहुंचा रहा था। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी सीआईए यूनिट जासूस से पूछताछ कर रह रही है।

जांच में सामने आया कि नौमान इलाही की बहन जीनत की शादी पानीपत में हुई है जिसके बाद वह भी बहन के पास पानीपत की हॉली कॉलोनी में रहने लगा। इस दौरान पहले उसने सेक्टर 29 की एक फैक्टरी में काम किया। इसके बाद नोमान रजनीश के संपर्क में आया। रजनीश एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। उसके माध्यम से जासूस पानीपत की सेक्टर 29 स्थित एक कंबल फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करने लगा। इसके बाद वह यहां रहकर देश की हर एक छोटी-बड़ी मूवमेंट के बारे में दुश्मन देश पाकिस्तान को बताने लगा।शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह पिछले कई माह से पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में है जोकि पाकिस्तानी खुफिया आपरेटिव (Pakistani intelligence operative) (पीआईओ) को अपने नंबर से ही सारी जानकारियां दे रहा था।

सीआईए निरीक्षक संदीप ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी।

Mumbai : ‘पेड्डी’ की शूटिंग में घायल हुए राम चरण

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी आगामी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिससे...

Explore our articles