spot_img

Panaji : गोवा में किर्गिस्तान से पहली चार्टर उड़ान 29 दिसंबर को आएगी

Panaji: The first charter flight from Kyrgyzstan will arrive in Goa on December 29

पणजी: (Panaji) गोवा में किर्गिस्तान से पहली चार्टर उड़ान 29 दिसंबर को आएगी और यह सेवा एक महीने तक जारी रहेगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में यहां पर अधिकतम चार्टर उड़ानें रूस और ब्रिटेन से आती हैं।इन उड़ानों की व्यवस्था देखने वाली कंपनी कैपर ट्रेवल कंपनी के अध्यक्ष अमर धुमाटकर ने कहा, ‘‘यह किर्गिस्तान से गोवा आने वाली पहली उड़ान होगी। 2022-23 के पर्यटन मौसम के लिए हमारी योजना एक साप्ताहिक उड़ान का परिचालन करने की है।’’

उन्होंने बताया कि किर्गिस्तान से आने वाली पहली चार्टर फ्लाइट एयरो नोमाड एयरलाइंस की होगी जो 29 दिसंबर को डेबोलिम हवाई अड्डे पर उतरेगी। इसमें करीब 170 पर्यटक सवार होंगे।धुमाटकर ने कहा कि फिलहाल उड़ान का परिचालन लगभग एक महीने तक किया जाएगा। मध्य एशियाई देशों के पर्यटकों की गोवा के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो सेवा का विस्तार मार्च महीने के अंत तक किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles