spot_img

Panaji : गोवा में जापानी पर्यटक से लूट, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से किया 9.43 लाख रुपये का लेन-देन

पणजी : एक जापानी पर्यटक ने गोवा पुलिस को बताया है कि इस तटीय राज्य में छुट्टियां मनाने के दौरान उसे लूट लिया गया था। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जिवबा दलवी ने संवाददाताओं से बताया कि तात्सुकी टेरामोटो ने अपनी ईमेल शिकायत में दावा किया है कि पिछले साल 28 दिसंबर को उत्तरी गोवा के सियोलिम गांव में उन्हें लूट लिया गया था।

उन्होंने बताया, “पुलिस महानिदेशक को ईमेल की गई उनकी (टेरामोटो) शिकायत के अनुसार, उनसे भारतीय मुद्रा में 30,000 रुपये और जापानी मुद्रा में 1.5 लाख रुपये के साथ-साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड लूट लिए गए थे।”

डीएसपी ने बताया, “आरोपियों ने लेन-देन के लिए डेबिट और क्रेडिट का इस्तेमाल किया, जिससे टेरामोटो को 9.43 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अंजुना पुलिस आगे की जांच कर रही है।”

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles