spot_img

PANAJI : हमारा लक्ष्य 2050 तक अक्षय ऊर्जा का 100 प्रतिशत उपयोग करना: मुख्यमंत्री सावंत

PANAJI : Our target is to use 100 percent renewable energy by 2050: Chief Minister Sawant

पणजी: (PANAJI) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि सभी विभाग 2050 तक अक्षय ऊर्जा का 100 प्रतिशत उपयोग करने लगें।यहां स्वच्छ अक्षय ऊर्जा 2023 पर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) सम्मेलन 2023 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि राज्य सरकार की योजना से लगभग 15,000 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि सरकार ने 2050 तक सभी क्षेत्रों में अक्षय ऊर्जा का 100 फीसदी उपयोग किए जाने का लक्ष्य तय किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस महत्वाकांक्षी परियोजना से लगभग 15,000 अतिरिक्त रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा 500 रोजगार प्रतिवर्ष विशेष रूप से सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में होंगे।”उन्होंने कहा, “सरकार अगले दो सालों में 150 मेगावाट हरित ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे गोवा में 100 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगी।”सावंत ने कहा, “राज्य सरकार ने देश की पहल अभिसरण योजना विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किया है, जिससे ग्रामीण और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरित ऊर्जा पैदा की जा सके।”

स्वच्छ अक्षय ऊर्जा 2023 विषय पर आयोजित सीआईआई गोवा सम्मेलन में उद्योग, आतिथ्य और रियल एस्टेट के व्यापार को स्थायी करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।सम्मेलन के दूसरे संस्करण का लक्ष्य स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्रियान्वयन और उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्योग जगत के लोगों को नवीन प्रौद्योगिकियों पर सार्थक चर्चा करने का अवसर प्रदान करना है।

Explore our articles