spot_img

Panaji: गोवा पुलिस ने हैदराबाद के दो निवासियों को अपहरण से छुड़ाया, 11 आरोपियों को हिरासत में लिया

पणजी: (Panaji) गोवा पुलिस (Goa Police) ने हैदराबाद के दो निवासियों को मुक्त कराकर 11 लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने पीड़ितों के नियोक्ता के साथ विवाद के बाद उन्हें कथित रूप से बंधक बना लिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने शनिवार शाम पत्रकारों को बताया कि मामले में प्राथमिकी हैदराबाद में दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का खनन गतिविधियों को लेकर शिकायतकर्ता जयराम कुमार से कुछ विवाद था जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उनके दो कर्मचारियों को गोवा बुलाया एवं बंधक बना लिया तथा छोड़ने के लिए कुमार से चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

उन्होंने बताया कि हैदराबाद पुलिस से सूचना मिलने के बाद गोवा पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपियों को गोवा की राजधानी पणजी के पास बम्बोलिम इलाके में ढूंढ निकाला।

वलसन ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित तौर पर जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के लिए सभी आरोपियों को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles