spot_img

Palwal : छात्रा से 5 साल तक सामूहिक दुष्कर्म,5 बार कराया गर्भपात

पलवल: (Palwal) पलवल में छात्रा को परीक्षा में पास कराने के नाम पर पांच साल तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार को सामने आया है। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इस बीच पीड़िता 5 बार गर्भवती भी हुई। जिसका आरोपियों ने बार-बार गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो वायरल की धमकी देकर पीड़िता के खाते से 4.80 लाख रुपए भी निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने इंचार्ज व उसके तीन साथी और माता-पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। नीरज नामक इंचार्ज की उस पर बुरी नजर थी। जिसके लिए उसने कई बार उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया, लेकिन छात्रा उससे बचती रही। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को प्रेक्टिकल में फेल कर दिया और पास कराने के लिए अजय नामक युवक के घर पर बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो नीरज व अजय मिले। जिन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता को जब होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। नीरज ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही। उसे ब्लैकमेल कर क्वार्टर में ले जाकर नीरज व खिवलेश ने उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसके बाद उसे सीकरी फॉर्म हाउस में ले जाकर नीरज व उसके साथी अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसे दवाई खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। पीड़िता ने जब अपनी अश्लील वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने पैसों की मांग की। पीड़िता का एटीएम लेकर उससे करीब चार लाख 80 हजार रुपए हड़प लिए। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नीरज, अजय, मुरारीलाल, मायावती, अजय व खिवलेस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Explore our articles