spot_img

Palwal : डिलीवरी बॉय सवा लाख का सामान लेकर लापता, मुकदमा दर्ज

पलवल : पलवल में इस्टाकार्ट कोरियर कंपनी का एक डिलीवरी बॉय सवा लाख रुपए का सामान को लेकर लापता हो गया। तीन ने असली सामान को अपने पास रखकर उसके स्थान पर नकली सामान मालिक को पहुंचा दिया। कैंप थाना पुलिस ने कंपनी के पलवल कार्यालय इंचार्ज की शिकायत पर चार डिलीवरी बॉय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला अलवर (राजस्थान) टाउन हॉल निवासी समीर वालिया ने दी शिकायत में कहा कि वह इस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड न्यू कॉलोनी पलवल में हब इंचार्ज के पद पर तैनात है। इस्टाकार्ट कंपनी में रजपुरा गांव निवासी राहुल, बहीन गांव निवासी रवि व इस्लामाबाद निवासी बिजेंद्र डिलीवरी बॉय कार्यरत हैं। डिलीवरी बॉय रवि 31 अगस्त को एक लाख 17 हजार रुपए का सामान लेकर डिलीवरी करने गया था, लेकिन न तो सामान मालिक के पास पहुंचा और न ही वापस उनके पास। आरोपी डिलीवरी बॉय रवि सामान को लेकर लापता है। जिसने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। बाकी डिलीवरी बॉय बिजेंद्र, राहुल और जसवंत डिलीवरी के लिए असली सामान लेकर गए, लेकिन असली सामान को बदलकर उसके स्थान पर नकली सामान रखकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने कंपनी के कहने व मैनेजर के पद पर होने के नाते इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि टीम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles