spot_img

Pali : सीईटीपी के सुपरवाइजर पर लाठी-सरियों से हमला कर पैर तोड़े

पाली : पाली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) ट्रस्ट के दो सुपरवाइजर पर शनिवार रात हमला हुआ। आरोपियों ने सरियों से ताबड़तोड़ वारकर एक सुपरवाइजर के दोनों पैर तोड़ दिए। सुपरवाइजर फैक्ट्री से अनट्रीट पानी बांडी नदी में छोड़ने का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया।

सदर थाने के थानाधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई महेश ने रविवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई पाली के शक्तिनगर निवासी विनोद शर्मा (45) सीईटीपी प्लांट में सुपरवाइजर है। विनोद का काम फैक्ट्रियों से चोरी-छिपे रंगीन पानी बांडी नदी में छोड़ने वालों की चेकिंग करना है। छह जनवरी की रात विनोद अपने साथी ब्रजेश कुमार के साथ चेकिंग पर गया था। इस दौरान पता चला कि पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में अमरचंद समदड़िया की केबी डाइंग (F-15-16) फैक्ट्री से सीधे बांडी नदी में अनट्रीट पानी छोड़ा जा रहा है।

विनोद और ब्रजेश इसका वीडियो बनाने लगे। इस दौरान अमरचंद समदड़िया के बेटे नरपतसिंह, मालाराम सहित अन्य आठ-दस लोग उन्हें मारने सरिए लेकर दौड़े। जान बचाकर भागने के दौरान विनोद गिर पड़ा और उन लोगों के हाथ लग गया। आरोपियों ने विनोद पर सरिए बरसाना शुरू कर दिया। विनोद के सिर, छाती और दोनों पैरों पर सरियों से ताबड़तोड़ वार किए। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। सिर में भी गंभीर चोट लगी। कुछ देर बाद ब्रजेश सीईटीपी ट्रस्ट के स्टाफ और अध्यक्ष अनिल गुलेच्छा को लेकर मौके पर पहुंचा। तब तक वे लोग भाग चुके थे।

रिपोर्ट में महेश ने आरोप लगाया कि आरोपी विनोद के गले से सोने की चेन और जेब में रखे पांच हजार रुपए भी ले भागे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल विनोद को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह समाज के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। इनमें विजयराज गौड़, सोहन गौतम, कनिष्क शर्मा, ताराचंद शर्मा, मनीष शर्मा, मुरलीधर गौड़, श्रीचंद शर्मा, अशोक जोशी सहित कई लोग थे। घटना को लेकर एसपी डॉ गगनदीप सिंगला को ज्ञापन सौंपा गया है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles