मुंबई: (Mumbai) पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। फिर एक बार यहां भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी शनिवार रात को सातिवली के पास एक कंटेनर ट्रक से जोरदार टकरा गए।जिसमे तीनो की मौत हो गई,वहीं, मृतकों की शिनाख्त विक्रमगढ़ निवासी सूरज ठाकरे (20), मयूर ठाकरे (19) और नरेश भोईर (22) के रूप में की गई है।हादसा पालघर के मनोर थाना क्षेत्र के सातीवली में हुआ। मृतक सभी एक ही बाइक पर सवार था। मिली जानकारी यह सामने आया है कि तेज रफ्तार बाइक ने मुंबई से गुजरात के रास्ते रात में खड़े एक कंटेनर को टक्कर मार दी. इस हादसे में विक्रमगढ़ तालुका के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों मृतक वसई की एक फैक्ट्री के कर्मचारी थे।फैक्ट्री से छुट्टी लेकर घर लौटते वक्त यह भीषण हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच के जुटी है।


