पालघर:(Palghar) महाराष्ट्र के पालघर जिले (Maharashtra’s Palghar district) के वसई शहर में एक वाहन के गटर में गिर जाने से 45 वर्षीय टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को वलीव इलाके में उस समय हुई जब लोहे की छड़ों से लदे टेंपो से छड़ों को उतारा जा रहा था। अचानक जिस नाले पर टेम्पो खड़ा था उसकी पटिया धंस गयी।
अधिकारी ने बताया कि लोहे की छड़ों से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाहर निकालने तक उसकी (चालक) मौत हो चुकी थी।


