spot_img

Palghar: महाराष्ट्र: मां की हत्या करने के मामले में बेटा गिरफ्तार

Palghar

पालघर:(Palghar) महाराष्ट्र के पालघर जिले (Maharashtra’s Palghar district) के विरार में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने किसी बात पर बहस के बाद अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को घटना के तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि वैशाली धानु (44) अपने बेटे के साथ विरार के फूलपाड़ा क्षेत्र में गांधी नगर कॉलोनी में रहती थी।

विरार थान के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले शादी समारोह में मां-बेटे की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों में बहस हुई और बेटे ने एक कपड़े से अपनी मां का गला घोंट दिया।’’

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद महिला की मां घर पहुंची और धानु को बदहवास बिस्तर पर पड़ा पाया। वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles