
पालघर : मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कार के सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने की वजह से उसमें सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित सकवार गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह हुई। मांडवी पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक प्रफुल्ल वाघ ने बताया कि घटना संभवत: चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पालघर की ओर आ रहे थे।


