spot_img

Orleans: ऑरलियन्स मास्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे प्रियांशु राजावत

Orleans

ऑरलियन्स:(Orleans) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत (Indian badminton player Priyanshu Rajawat) ने यहां चल रहे ऑरलियन्स मास्टर 2023 सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रियांशु ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-18, 21-18 से हराया।

बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रियांशु का सामना आयरलैंड के न्हाट गुयेन से होगा।

दुनिया के 61वें नंबर के खिलाड़ी ची यू जेन के खिलाफ पिछले साल ओडिशा ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले प्रियांशु पूरे मैच के दौरान कंट्रोल में दिखे और 44 मिनट में मैच अपने नाम किया। वहीं, प्रियांशु के सेमीफाइनल प्रतिद्वंद्वी गुयेन को अपने अंतिम-आठ मैच में इज़राइली शटलर मिशा ज़िल्बरमैन से वाकओवर मिला।

बता दें कि प्रियांशु ने गुरुवार को राउंड ऑफ 16 मैच में शीर्ष वरीय और दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी जापान के केंटा निशिमोतो को शिकस्त दी थी। प्रियांशु ने निशिमोतो को दो सीधे गेमों में 21-8, 21-16 से हराया था।

इससे पहले साइना नेहवाल बुधवार को तुर्की की नेसिलहान यिजिट से पहले दौर में हारकर महिला एकल से बाहर हो गईं थीं। 39 मिनट तक चले मुकाबले में साइना नेसिलहान ने 16-21, 14-21 से हराया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles