spot_img

Nuh: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित तीन लोग ‘गो तस्करी’ मामले में गिरफ्तार

नूहं:(Nuh) दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल सहित तीन लोगों को गो तस्करी में शामिल होने के आरोप में हरियाणा के नूहं जिले (Haryana’s Nuh district) से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके पास से दो गाय और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। तीनों को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित कुमार, राजस्थान के सवाई माधोपुर के योगेश कुमार मीणा और नूहं जिले के आमिर के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि मीणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और द्वारका के मोहन गार्डन थाने में पदस्थ है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को ताउरू में भाजलाका गांव के पास एक वाहन को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को देख कर वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश की। वाहन में दो गायें थीं। पुलिस ने कुछ ही देर में तीनों को पकड़ लिया।

सदर ताउरू थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा,‘‘ गिरफ्तार आरोपियों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।’’

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles