spot_img

North 24 Parganas : दो भाजपा नेता गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना: (North 24 Parganas) उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाने की पुलिस ने शनिवार रात दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार भाजपा नेताओं के नाम वासुदेव चक्रवर्ती और विक्रम ठाकुर हैं। दोनों ही सेनडांगा इलाके के निवासी हैं। आरोप है कि शनिवार रात वे गोलियां बैग में भरकर मोटरसाइकिल से उन्हें बेचने ले जा रहे थे। उनके पास 40 राउंड गोलियां थीं। गुप्त सूचना पाकर मसलंदपुर चौकी इंचार्ज, राखेहरि घोष के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद गोलियों को जब्त कर लिया है।

हालांकि, स्थानीय भाजपा नेतृत्व का दावा है कि साजिशन भाजपा नेताओं को फंसाया गया है।स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पंचायत चुनाव में सेनडांगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इसीलिए बदला लेने के लिए पुलिस ने भाजपा नेताओं को फंसाया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी।

Explore our articles