spot_img

North 24 Parganas : अवैध कॉस्मेटिक सामान के साथ बीएसएफ ने सात को दबोचा

उत्तर 24 परगना : सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को आईसीपी पेट्रापोल पर सात यात्रियों को कॉस्मेटिक्स सामान के साथ पकड़ा। बीएसएफ की ओर से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए यात्रियों में छह बांग्लादेशी और एक भारतीय यात्री शामिल हैं। इन सभी को कॉस्मेटिक्स सामान के साथ पकड़ा गया जिन्हें वे गैर कानूनी तरीके से भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 14 लाख 16 हजार 738 रुपये है।

बताया गया है कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पैसेंजर टर्मिनल, पेट्रापोल में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने भारी सामान के साथ भारत से बांग्लादेश जा रहे छः संदिग्ध बांग्लादेशी और एक भारतीय यात्री को देखा। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने यात्रियों को रोका और उनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कॉस्मेटिक सामान के वैध कागजात दिखा पाये। इसके बाद, बीएसएफ जवानों ने यात्रियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए यात्रियों की पहचान मो. अयनुल हक (63), जिला राजशाही, बांग्लादेश माे. नसीम (23), रोजिना बेगम (44), सौंपा खातून (41), अबू मियां (23), जिला जशोर, बांग्लादेश, मो. रूबेल हुसैन (31), जिला कुश्तियां, बांग्लादेश और पूजा (40), जिला नदिया, के निवासी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यात्रियों ने खुलासा किया कि वे बेनापोल, बांग्लादेश के रहने वाले सोहाग के लिए काम करते हैं। आगे उन्होंने बताया कि ये सामान उन्होंने कोलकाता के बड़ा बाजार से खरीदा था। आईसीपी पार करके यह सामान सोहाग को सौंपना था। उन्होंने यह भी बताया कि एक ट्रिप के लिए उनको 2,000 रूपये मिलते हैं। पकड़े गये यात्रियों को जब्त सामान के साथ कस्टम कार्यालय पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles