spot_img

Noida : महिला ने पति, जेठ, नंदोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

Noida: Woman files gang rape case against husband, brother-in-law, Nandoi

नोएडा: (Noida) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति इस्लाम ने एक महीने पहले उसके गले में दुपट्टा बांधकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था।सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि उस समय वह किसी तरह से जान बचाकर घर से भागने में सफल रही थी, लेकिन अगले दिन उसके पति, नंदोई और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles