spot_img

Noida: कुख्यात बावरिया गिरोह के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

नोएडा : (Noida) उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (STF) ने रविवार देर रात को हुई मुठभेड़ में कुख्यात बावरिया गिरोह के एक इनामी बदमाश को मार गिराया। इस बदमाश पर गोंडा तथा बुलंदशहर जिलों में इनाम घोषित था।

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) (नोएडा यूनिट) कुलदीप नारायण ने बताया कि कुख्यात बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार रात को टीम को सूचना मिली कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को कुछ बदमाश आते दिखे। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस की जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिला निवासी साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी पर गोंडा जिले में एक लाख रुपये और बुलंदशहर जिले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles