spot_img

Noida : नोएडा में कार की खिड़कियों पर बैठी लड़कियां

Noida: Girls sitting on car windows in Noida

स्टंट की फोटो वायरल : पुलिस ने 23 हजार 500 का चालान किया
नोएडा : (Noida)
नोएडा में होली के मौके पर स्टंट का एक फोटो सामने आया। इसमें दो लड़की कार की खिड़की के बाहर बैठकर स्टंट करती दिख रही है। जिस स्थान पर ये फोटो खींचा गया, वो नोएडा का सबसे पॉश एरिया सेक्टर-15ए के सामने की सड़क का है। यहां नोएडा के अधिकतर VIP लोगों को आना-जाना रहता है।पुलिस ने कार की नंबर प्लेट के आधार पर 23 हजार 500 रुपए का चालान किया है। पुलिस कार नंबर से कार चालक और लड़कियों की पहचान करने में जुटी है। ये फोटो इस कार के पीछे चल रहे किसी व्यक्ति ने खींच कर पुलिस को टैग करके एक्शन लेने के लिए कहा है। इसके बाद पुलिस ने चालान किया।बता दे नोएडा में अक्सर इस तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते है।

होली पर ये पहला स्टंट का फोटो सामने आया
होली पर ये पहला स्टंट का फोटो सामने आया है। बता दे होली पर नोएडा में 5000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। इसके बाद भी नोएडा के पॉश इलाके में इस तरह का स्टंट किया गया।

Explore our articles