spot_img

NOIDA : ट्रांसफर्मर फटने की घटना में चार लोग घायल

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के दौलत राम कॉलोनी के पास स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम को गर्म होकर फट गया, जिससे इस घटना में चार लोग झुलस गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस बीच, एक अन्य घटना में दादरी थाना क्षेत्र में ही भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान जमकर हो रही आतिशबाजी की चपेट में आ कर दो लोग झुलस गये ।

Explore our articles