spot_img

Noida : नाेएडा के चार लोगों को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार, एक करोड़ रुपये की ठगी

नोएडा : (Noida) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले (Gautam Buddha Nagar district, Uttar Pradesh) में साइबर अपराधियों ने नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे एक करोड़ 5 लाख 70 हजार रुपये (defrauded them of ₹1 crore 5 lakh 70 thousand) की ठगी कर ली। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल (Additional Deputy Commissioner of Police, Cybercrime, Mrs. Shaivya Goyal) ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाले अतुल कुमार जैन (64) (Atul Kumar Jain (64))ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनके अनुसार वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को उन्हें एक मैसेज आया। मैसेज में उनसे कहा गया कि शेयर ट्रेडिंग में अगर वह इन्वेस्ट करते हैं तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा। आरोपितों ने उनसे भारतीय और अमेरिकी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर संपर्क किया। उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा। उस ग्रुप में 200 सदस्य थे। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उनसे 33 लाख रुपये इन्वेस्ट करवा लिया। एप पर उनकी रकम बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो आरोपितों ने टैक्स आदि के नाम पर उनसे और पैसों की मांग की। तब उन्हें उन पर शक हुआ तथा उन्होंने घटना कि शिकायात आज थाना साइबर क्राइम पुलिस से की है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में रुकमेश शर्मा निवासी सेक्टर 36 ग्रेटर नोएडा (Rukmesh Sharma, a resident of Sector 36, Greater Noida)ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। उसमें एक लिंक था। उन्होंने लिंक क्लिक कर दिया। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया। उनके खाते से योनो एसबीआई मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन से अवैध रूप से लॉग इन किया और उनके खाते से 27 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत तुरंत साइबर पोर्टल पर की। उन्होंने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को राकेश कुमार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी हिमसागर अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा (Rakesh Kumar Singh, son of Laxman Singh, a resident of Himsagar Apartments, Greater Noida) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 59 वर्ष है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनको फोन किया और कहा कि उनका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। उनसे ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। उन्होंने 13 रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा ताकि यह पता चल जाएए कि पेमेंट हो रहा है। पीड़ित उनके जाल में फंस गया तथा उसने लाॅग इन किया लेकिन पेमेंट ट्रांसफर नहीं हुआ। उसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी के कार्ड से पेमेंट करने की कोशिश की लेकिन पेमेंट नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार शाम को उन्हें मैसेज आया कि उनके और उनकी पत्नी के खाते से 23 लाख 50 हजार रुपये निकल गए हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में अर्पित कुमार गुप्ता ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे 5 नवंबर को संपर्क किया तथा फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अपने जाल में फंसाया। आरोपितों ने कई बार में उनसे ऑनलाइन 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक अपने खाते में 22 लाख 20 हजार रुपये डलवा लिया। उनकी रकम एप पर बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपितों ने 8 लाख रुपये की और मांग की। आरोपितों ने कहा कि यह रकम टैक्स आदि के रूप में देय होगी। पीड़ित को उनपर शक हुआ तथा उन्होंने उन्हें और धनराशि नहीं दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने बीती रात को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Explore our articles