spot_img

New York : अमेरिका की झील में तैरते वक्त लापता दो भारतीय छात्रों के शव मिले

न्यूयॉर्क: (New York) अमेरिका में एक झील में तैरने के दौरान लापता हुए दो भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 अप्रैल को सिद्धांत शाह (19) और आर्यन वैद्य (20) अपने मित्रों के साथ इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में तैरने गए थे, लेकिन वे बाहर नहीं आ सके।दोनों इंडियाना विश्वविद्यालय के ‘केली स्कूल ऑफ बिजनेस’ के छात्र थे। अधिकारियों ने कहा है कि तलाश अभियान खराब मौसम की वजह से बाधित हुआ, लेकिन दोनों के शव 18 अप्रैल को बरामद कर लिए गए।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles